SSC Stenographer Kya hota Hai: स्टेनोग्राफर क्या होता हैं? और इसके लिए क्या-क्या शैक्षणिक योग्यता मांगी जाती हैं?

SSC Stenographer Kya hota Hai: स्टेनोग्राफर क्या होता हैं? और इसके लिए क्या-क्या शैक्षणिक योग्यता मांगी जाती हैं?

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

SSC Stenographer Kya hota Hai: भारत सरकार हर वर्ष एसएससी के माध्यम से स्टेनोग्राफर पदों को लेकर परीक्षाओं का आयोजन करवाती है। जिसमें पूरे भारत में स्टेनोग्राफर “ग्रुप C” ( ग्रुप बी- गैर-राजपत्रित) तथा स्टेनोग्राफर “ग्रुप D” (ग्रुप सी- गैर-राजपत्रित) जैसे पदों की भर्तियों का आयोजन किया जाता है।

SSC Stenographer Kya hota Hai: स्टेनोग्राफर क्या होता हैं? और इसके लिए क्या-क्या शैक्षणिक योग्यता मांगी जाती हैं?
SSC Stenographer Kya hota Hai

स्टेनोग्राफर पदों पर चयन उम्मीदवारों की सीधी नियुक्ति केंद्र मंत्रालयों के अंतर्गत की जाती है। अगर आप भी भारत सरकार के तहत आने वाले मंत्रालयों में नौकरी करने के इच्छुक है। तो आपके लिए स्टेनोग्राफर पद एक सुनहरा अवसर है। 

आज हम अपने इस आर्टिकल में स्टेनोग्राफर पद की भर्ती से संबंधित जानकारियां आपको देने जा रहे हैं। जिसमें हम विस्तार पूर्वक बताएंगे कि SSC Stenographer Kya hota Hai? इसका उल्लेख करेंगे। साथ में हम आपको स्टेनोग्राफर पद के लिए कौन-कौन सी योग्यता चाहिए? इन सब की जानकारी विस्तार पूर्वक देंगे। जिन्हें आप पढ़कर स्टेनोग्राफर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

SSC Stenographer Kya hota Hai

SSC स्टेनोग्राफर पद जानने से पहले आपको SSC का मतलब पता होना चाहिए। SSC का मतलब Staff Selection Commission होता है। 

SSC स्टेनोग्राफर एक ऐसा पद है। जो ऐसे व्यक्ति के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जो प्रेस कांफ्रेंस के अंतर्गत या किसी मंत्रालय प्रवक्ता के द्वारा दिए गए बड़े पैराग्राफ को छोटी प्रतिकों का उपयोग करके लिख सके। उस लिखने वाले व्यक्ति को स्टेनोग्राफर पद कहा जाता है।

भारत सरकार पूरे भारत में स्टाफ सलेक्शन कमीशन के माध्यम से स्टेनोग्राफर “ग्रुप C” (ग्रुप बी- गैर-राजपत्रित) तथा स्टेनोग्राफर “ग्रुप D” की ( ग्रुप सी- गैर-राजपत्रित) भर्तियों के लिए स्टेनोग्राफर पद भर्ती का आयोजन करवाता है। जिसमें एक सांझ परीक्षा सभी उम्मीदवारों से ली जाती है। जिसमें चयन उम्मीदवार को एसएससी की तरफ से प्रमाण पत्र दिया जाता है तथा जिस मंत्रालय के अंतर्गत पद खाली है। वहां पर उस उम्मीदवार को स्टेनोग्राफर पद पर चयन किया जा सकता है।

SSC स्टेनोग्राफर की सैलरी कितनी होती हैं? 

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के अंतर्गत चयन किए गए स्टेनोग्राफर “ग्रुप C” तथा स्टेनोग्राफर “ग्रुप D” पदों के लिए वेतनमान निम्नलिखित इस प्रकार रहने वाला है।

स्टेनोग्राफर पद पर चयन उम्मीदवार को वेतनमान 7th पे कमीशन के अनुकूल मिल सकता है।

जिसमें स्टेनोग्राफर “ग्रुप C” पद के लिए ग्रेड पे ₹4200 रह सकता है। जिसमें कुल वेतनमान 14500-51000 रूपए के आसपास पहुंच सकता है।

जबकि स्टेनोग्राफर “ग्रुप D” पद के लिए ग्रेड पे ₹2400 रह सकता है। जिसमें कुल वेतनमान 5200-20200 रूपए के आसपास पहुंच सकता है।

Also Read : राष्ट्रीय बीमा कंपनी मे प्रशासनिक अधिकारी के 266 पदों पर भर्तियां, 12 जून से आवेदन शुरू 

SSC स्टेनोग्राफर के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के अंतर्गत आने वाले स्टेनोग्राफर “ग्रुप C” के पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

इसके अलावा स्टेनोग्राफर “ग्रुप D” के अंतर्गत आने वाले पदो के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 27 वर्ष के बीच में होना चाहिए। 

इसके अलावा सभी आरक्षित वर्ग, भूतपूर्व सैनिक तथा दिव्यांगजन के लिए विशेष छूट आयु सीमा में प्रदान की जाएगी। जो की बिल्कुल सरकारी नियमों के अनुकूल रहने वाली है। जिसकी अधिक जानकारी आप एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

SSC स्टेनोग्राफर के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी जाती हैं?

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन जिसे सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट भी कहा जाता है। इस परीक्षा को देने के लिए सभी उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संतान से दसवीं कक्षा तथा 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। तभी वह स्टेनोग्राफर पद के लिए आयोजन की जाने वाली परीक्षा देने के लिए योग्य बनता है।

SSC स्टेनोग्राफर का चयन कैसे होता हैं?

स्टेनोग्राफर पद के लिए सिलेक्शन प्रोसेस निम्नलिखित इस प्रकार है, जिसका उल्लेख हमने नीचे किया हुआ हैं।

Tier-1 (CBT) जिसमें सामान्य रूप से एक लिखित परीक्षा होती है। जिसमें अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषा के संबंधित प्रश्न पत्र आता है।

स्किल टेस्ट प्रतिभा शैली एक सक्षम टेस्ट लिया जाता है। जिसमें कंप्यूटर सामान्य या टाइपिंग पर दिए गए पैसेज ट्रांसलेट करना होता है।

फाइनल रिजल्ट पूरी प्रक्रिया होने के बाद अंत में रिजल्ट निकाल दिया जाता है।

Departmental Document Verification (DV) अंतिम परिणाम के बाद विभाग के माध्यम से सभी दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जाती है।

एसएससी के माध्यम से पूरे भारत में एक सांझा परीक्षा ली जाती है। जिसमें उम्मीदवारों को चयन स्टेनोग्राफर पद पर किया जाता है।

हालंकि चयन होने के बाद उम्मीदवारों को उनके प्राप्त किये गए अंको के आधार पर अलग-अलग राज्यों मे पोस्टिंग दी जाती हैं। 

SSC स्टेनोग्राफर के लिए जरूरी महत्वपूर्ण दस्तावेज

SSC स्टेनोग्राफर में आवेदन फॉर्म को भरने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है। जिसकी जानकारी हमने नीचे दी हैं। 

  • आधार कार्ड 
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • हस्ताक्षर 
  • ईमेल आईडी 
  • पैन कार्ड 
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र आदि।

SSC स्टेनोग्राफर के लिए कैसे ऑनलाइन आवेदन करें?

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन स्टेनोग्राफर में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले तो SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा। जहां पर आने के बाद आपको सबसे पहले तो एक बार खुद को ऑनलाइन के माध्यम से सेल्फ रजिस्ट्रेशन कर लेना है। जहां से आपको एक आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।

अब आपको फिर से SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। वहां पर प्राप्त हुए आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लेना है। 

इसके बाद आपके सामने एसएससी के लिए एक परीक्षा फॉर्म खुलकर आ जाएगा। जिसे आपको पढ़कर भरना है।

अब SSC स्टेनोग्राफर के लिए आवेदन फार्म में मांगे के सभी दस्तावेजों की फोटो को स्कैन करके अपलोड कर देना है।

अब स्क्रीन पर अगर पेमेंट का विकल्प हो तो ऑनलाइन परीक्षा फीस का भुगतान कर देना है और अब अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।

Conclusion

आज हमने अपने आर्टिकल में SSC Stenographer Kya hota Hai से संबंधित संपूर्ण जानकारी आपको डिटेल्स के साथ दी हैं। अगर आपको किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए या फिर सरकारी नौकरी से संबंधित कोई भी जानकारी या फिर अपडेट चाहिए। तो आप हमारा Whatsapp और Telegram Group ज्वाइन कर सकते हैं। जहां आपको सरकारी नौकरियों से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी और अपडेट लगातार मिलती रहेगी। 

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment