RBI Grade B Exam Pattern 2025: जानिए Phase I & Phase II की पूरी Process और Syllabus Details

RBI Grade B Exam Pattern 2025: जानिए Phase I & Phase II की पूरी Process और Syllabus Details

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

RBI Grade B Exam Pattern 2025: भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से Grade B पदों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी हुई है। जिसमें Grade B के 120 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऐसे उम्मीदवार जो आरबीआई “ग्रेड बी” पदों के लिए प्रभावी तैयारी कर रहे हैं या करना चाहते हैं। वह आज का हमारा यह आर्टिकल पढ़ कर Grade B Exam के लिए अपनी तैयारी कर सकते हैं।

RBI Grade B Exam Pattern 2025: जानिए Phase I & Phase II की पूरी Process और Syllabus Details
RBI Grade B Exam Pattern 2025

आज हम अपने इस आर्टिकल में हम RBI Grade B Exam Pattern 2025: Phase I & Phase II से संबंधित पूरी जानकारी देंगे। जिसमें हम उम्मीदवार को Grade B Exam सहित Grade B Syllabus के बारे में संक्षेप में बताएंगे। RBI Grade B Exam Pattern 2025 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़ सकते हैं।

RBI Grade B Exam Pattern 2025 Phase I & Phase II Details 

Reserve Bank of India (RBI) की ओर से ग्रेड बी के खाली पड़े हुए 120 पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना 8 सितंबर 2025 को जारी की गई है। इस अधिसूचना के माध्यम से आने वाले समय में ग्रेड बी पदों के लिए परीक्षाएं ली जाएगी। ऐसे उम्मीदवार जो ग्रेड बी पदों के लिए परीक्षा देना चाहते हैं। उन सबके लिए एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को अच्छी तरह समझना चाहिए।

क्योंकि Exam को दो Phase के अंतर्गत करवाया जाता है जिसमें Phase I & Phase II रहता है। आज हम अपनी इस आर्टिकल में Exam Pattern Phase I & Phase II की पूरी जानकारी देंगे। जिसे पढ़कर और समझ कर आपको परीक्षा की तैयारी करने में और सिलेबस से संबंधित विषय को पढ़ने में काफी मदद मिलेगी। ग्रेड बी पद की परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए आप आर्टिकल में नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं या हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होकर और अधिक जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।

RBI Grade B Exam Pattern 2025: Phase I & Phase II

Grade B Exam दो चरणों के तहत करवाया जाता है। जो के निम्नलिखित इस प्रकार है। 

RBI Grade B Pattern Phase I

ग्रेड बी एग्जाम के पहले चरण के अंतर्गत उम्मीदवार से एक ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा ली जाती है। जिसमें उम्मीदवार से कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें सामान्य जागरूकता विषय से 80 प्रश्न, तर्क विषय से 60 प्रश्न और मात्रात्मक रूझान सहित अंग्रेजी भाषा विषय से 30-30 प्रश्न शामिल किए जाते हैं। जिनको करने के लिए उम्मीदवार को पर्याप्त 120 मिनट का समय दिया जाता है।

Phase I की परीक्षा में पूछे गए 200 प्रश्न के कुल अंक 200 रखे जाते हैं। जिनमें प्रत्येक एक प्रश्न का एक अंक दिया जाता है। इसके अलावा अगर कोई उम्मीदवार किसी प्रश्न का उत्तर गलत देता है। तो उसके नेगेटिव अंक काटे भी जाते हैं। जो की 0.25 अंक प्रश्न के हिसाब से रहते हैं। Phase ll की परीक्षा वही उम्मीदवार दे सकते हैं। जो की Phase l परीक्षा की निर्धारित न्यूनतम अंक को पास करता है।

RBI Grade B Exam Pattern Phase II

ग्रेड बी एग्जाम के दूसरे चरण में उम्मीदवार से 100-100 अंक के तीन प्रश्न पत्र पेपर एक ही दिन अलग-अलग समय के अंतराल में लिए जाते हैं। जिनके लिए उम्मीदवार को प्रत्येक प्रश्न पत्र पेपर को पूरा करने के लिए 90-90 मिनट का समय दिया जाता है। 

तीन प्रश्न पत्र पेपर वस्तुनिष्ठ + वर्णनात्मक से संबंधित होते है। जिनमें पेपर-l में आर्थिक और सामाजिक विषय शामिल होते है। जबकि पेपर-ll में अंग्रेजी विषय में (लेखन कौशल) और पेपर-lll में वित्त प्रबंधन विषय शामिल रहता है।

किसी भी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर नेगेटिव अंक के रूप में मार्क्स को काटा जाता है। यह पेपर देने के लिए अभ्यर्थियों को कीबोर्ड का उपयोग कर वर्णनात्मक उत्तर देने होते हैं।

Also Read – RBI Grade B Vacancy 2025: भारतीय रिज़र्व बैंक में निकली (General/DEPR/DSIM) 120 पदों पर भर्ती, जाने सभी योग्यता

RBI Grade B Syllabus Pattern Phase I & Phase II

Grade B की परीक्षा देने के लिए सिलेबस को दो चरणों में विभाजित किया गया है। जिसमें Phase l & Phase II शामिल है। जिसका उल्लेख निम्नलिखित विस्तार पूर्वक किया गया है।

RBI Grade B Syllabus Phase I

Syllabus Phase II के तहत ली जाने वाली परीक्षा को चार खंडो के तहत विभाजित किया गया है। जिसमें सामान्य जागरूकता, तर्क, मात्रात्मक रूझान और अंग्रेजी जैसे भी विषय शामिल है।

1 – General Knowledge

अगर हम एग्जाम पैटर्न में अंकों के हिसाब से देखे, तो सामान्य जागरूकता बहुत ही अहम रोल अदा करता है। इसमें उम्मीदवार से 80 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके उम्मीदवार को 80 अंक दिए जाते हैं। इसलिए उम्मीदवार को सामान्य जागरूकता जैसे विषय को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। जिनमें कुछ ऐसे टॉपिक है। जिनके ऊपर उम्मीदवार को विशेष ध्यान देना चाहिए। 

  • आरबीआई के कार्य, मौद्रिक नीति और बैंकिंग जागरूकता।
  • अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट और सूचकांक।
  • सरकारी योजनाएँ और नीतियाँ।
  • स्थैतिक सामान्य ज्ञान जैसे कि महत्वपूर्ण दिन, खेल, पुरस्कार, देश और राजधानियाँ।
  • समसामयिक घटनाएँ वर्तमान।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था और बजट 2025 की मुख्य बातें।
  • वित्तीय जागरूकता।

2 – Reasoning

तर्क संबंधित विषय पर उम्मीदवार से 60 प्रश्न पूछे जा सकते हैं, जो की निम्नलिखित टॉपिक पर आधारित रह सकते हैं। 

  • कोडिंग-डिकोडिंग और इनपुट-आउटपुट।
  • बैठने की व्यवस्था में जैसे रैखिक, वृत्ताकार, वर्गाकार।
  • तार्किक तर्क और कथन-आधारित प्रश्न।
  • डेटा पर्याप्तता
  • असमानताएँ और न्यायवाक्य।
  • पहेलियाँ से संबंधित जैसे कि समय-निर्धारण, मंजिल-आधारित और रक्त संबंधित।

3 – English

अंग्रेजी विषय से संबंधित कुछ टॉपिक शामिल किये जा सकते हैं, जो की निम्नलिखित है।

  • पैरा जम्बल्स टाइप।
  • क्लोज टेस्ट और रिक्त स्थान भरें।
  • पठन बोध जैसे अर्थव्यवस्था/वित्त-आधारित अंश।
  • शब्दावली जैसे समानार्थी और विलोम।
  • त्रुटि का पता लगाना और वाक्य सुधार।

4 – Quantitative Aptitude

  • सरलीकरण और सन्निकटन।
  • द्विघातीय समीकरण।
  • डेटा इंटरप्रिटेशन से जैसे पाई, लाइन और केसलेट्स
  • अंकगणित में लाभ और हानि, क्रमचय और संचय, गति और दूरी, अनुपात, प्रायिकता, समय और कार्य, साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज जैसे टॉपिक इत्यादि शामिल है।

RBI Grade B Syllabus Phase II 

Syllabus Phase II के तहत ली जाने वाली परीक्षा में तीन पेपर लिए जाते है। जोकि पेपर I पेपर II & पेपर III के तहत अलग-अलग टॉपिक पर आधारित रहते हैं। 

  • पेपर I : आर्थिक और सामाजिक मुद्दे के आधार पर लिया जाता है। जिसमें उम्मीदवार से आर्थिक और सामाजिक स्थितियों के अनुकूल प्रश्न शामिल किए जा सकते हैं। जिनमें कुछ टॉपिक शामिल है।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था मुद्दे आधारित जैसे मुद्रास्फीति, आर्थिक सुधार, मौद्रिक नीति, राजकोषीय नीति, भुगतान संतुलन और वित्तीय क्षेत्र।
  • वृद्धि और विकास मुद्दे शामिल जैसे वृद्धि, गरीबी, सतत विकास का मापन और असमानता।
  • सामाजिक मुद्दे जैसे कि लैंगिक मुद्दे, सामाजिक न्याय, जनसांख्यिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा और मानव विकास।

पेपर II : अंग्रेजी विषय पर आधारित लेखन कौशल से संबंधित टॉपिक शामिल किए जा सकते हैं। 

  • संक्षेप लेखन
  • अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दे।
  • व्यावसायिक पत्राचार।
  • निबंध लेखन संबंधित जैसे वित्त, बैंकिंग इत्यादि।

पेपर III : वित्त प्रबंधन विषय पर आधारित प्रश्न पत्र रहता है। जिसमें निम्नलिखित टॉपिक संबंधी प्रश्न शामिल किए जा सकते हैं। 

  • वित्त संबंधित जैसे वित्तीय प्रणाली, एनपीए, केंद्रीय बजट,जोखिम प्रबंधन, मुद्रास्फीति, कॉर्पोरेट वित्त और बेसल मानदंड।
  • प्रबंधन संबंधित जैसे संचार, संगठनात्मक व्यवहार, नेतृत्व, कॉर्पोरेट प्रशासन, प्रेरणा और मानव संसाधन विकास।

Conclusion

आज हमने अपने आर्टिकल में RBI Grade B Exam Pattern And Syllabus 2025 से संबंधित संपूर्ण जानकारी आपको डिटेल्स के साथ दी हैं। अगर आपको किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए या फिर सरकारी नौकरी से संबंधित कोई भी जानकारी या फिर अपडेट चाहिए। तो आप हमारा Whatsapp और Telegram Group ज्वाइन कर सकते हैं। जहां आपको सरकारी नौकरियों से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी और अपडेट लगातार मिलती रहेगी।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment