DSSSB TGT Vacancy 2025 : सरकारी स्कूलों में 5346 पदों पर शिक्षक की निकली बंपर भर्ती, अंतिम तिथि 07 नवंबर
DSSSB TGT Vacancy 2025: अगर आप TGT शिक्षक के पद पर आवेदन करके दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा भर्ती होकर सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते है तो दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने TGT शिक्षक के 5346 पदों पर आवेदन करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं।

नीचे अपने इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) के द्वारा निकले गए TGT शिक्षक के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से क्या-क्या शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है? और उम्मीदवार कैसे इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
DSSSB TGT Vacancy 2025 Overview
| विवरण / Details | जानकारी / Information |
|---|---|
| भर्ती संस्था | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) |
| पद नाम | TGT (Maths, English, Hindi, Science, Social Science, Sanskrit, Urdu, Punjabi), Drawing Teacher, Special Education Teacher |
| कुल पद | 5346 |
| वेतनमान / Salary | ₹44,900 – ₹1,42,400/- प्रतिमाह (Pay Level-7) |
| आवेदन मोड | Online |
| आवेदन शुरू | 9 अक्टूबर 2025 |
| अंतिम तिथि | 7 नवंबर 2025 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + दस्तावेज़ सत्यापन |
| आधिकारिक वेबसाइट | dsssb.delhi.gov.in |
DSSSB TGT Vacancy 2025 Last Date
TGT शिक्षक के 5346 पदों पर आवेदन करने के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 04 अक्टूबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया है।
TGT शिक्षक के इन सभी पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025, दोपहर 12:00 बजे से शुरू होंगे, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 07 नवंबर 2025, शाम 11:59 बजे तक निर्धारित की गयी हैं।
इसके अलावा इन सभी पदों पर दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से परीक्षा का अयोजन जल्द किया जाएगा।
अगर आपको अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए, तो आप नीचे दिए गए नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करके संपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं।
DSSSB TGT Vacancy 2025 Age Limit
TGT शिक्षक के पद पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से लेकर 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इसके अलावा आरक्षित वर्ग की श्रेणी से आवेदन करने वाले सभी इच्छुक उम्मीदवारों को दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से आयु सीमा में ऊपरी छूट दी जाएगी। (महिला उम्मीदवारों को 40 वर्ष तक छूट)
Read Also – SSC MTS Vacancy 2025 Out : कुल 8,021 पद, जानें किस राज्य में कितनी सीटें हैं – Delhi में सबसे ज़्यादा!
DSSSB TGT Vacancy 2025 Education
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) में निकले गए TGT शिक्षक के पद पर आवेदन करने वाले सभी इच्छुक उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन (50% अंक), दो वर्ष पढ़ाई, B.Ed व CTET अनिवार्य। ड्राइंग विषय में B.Ed व CTET जरूरी नहीं है।
| श्रेणी / Category | न्यूनतम अंक / Minimum Qualifying Marks |
|---|---|
| सामान्य / General | 40% |
| ओबीसी / OBC | 35% |
| एससी / SC | 30% |
| एसटी / ST | 30% |
| दिव्यांग / PwD | 30% |
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) में निकले गए TGT शिक्षक के पद पर मांगे गए शैक्षणिक योग्यता की अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
DSSSB TGT Vacancy 2025 Application Fees
UR/ OBC/ EWS वर्ग की श्रेणी से आवेदन करने वाले सभी इच्छुक उम्मीदवारों को TGT शिक्षक के पद पर आवेदन करने के लिए ₹100 का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
जबकि SC/ ST/ PWD/ WOMEN वर्ग की श्रेणी से आवेदन करने वाले सभी इच्छुक उम्मीदवारों को TGT शिक्षक के पद पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के जरिए करना होगा
DSSSB TGT Vacancy 2025 Important Documents
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- 10वीं, 12वीं, स्नातक
- B.Ed, CTET उत्तीर्ण प्रमाण पत्र (ड्राइंग विषय में जरूरी नहीं)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र आदि।
DSSSB TGT Vacancy 2025 Selection Process
TGT शिक्षक के पद पर आवेदन करने वाले सभी इच्छुक उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और इंटरव्यू आधार पर किया जाएगा।
DSSSB TGT Vacancy 2025 Salary
TGT शिक्षक के पद पर चयन होने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रतिमाह लेवल- 7 के अनुसार 44,900 से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा।
DSSSB TGT Vacancy 2025 Apply Online
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की आधिकारिक वेबसाइट के ऊपर जाना होगा।
अब वेबसाइट के होमपेज पर आकर आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। (आवेदन लिंक 9 अक्टूबर 2025, दोपहर 12:00 बजे तक जारी किया जायेगा)
रजिस्ट्रेशन प्रकिया पूरी होने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक यूनिक आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
अब आपको वेबसाइट के होमपेज पर आ जाना है और लॉगिन के ऑप्शन पर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करके लॉगिन हो जाना है।
लॉगिन होते ही आपके सामने एक आवेदन फार्म खुलकर आएगा, जिसे आपको अच्छे से पढ़कर भर देना है।
इसके बाद आपको पद से संबंधित अपने सभी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन अपलोड कर देना है।
अगले पेज पर आपके सामने आवेदन शुल्क भुगतान करने का ऑप्शन आएगा, जहां आपको परीक्षा शुल्क का भुगतान करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
अंत में आपकी स्क्रीन पर एक रसीद प्राप्त होगी, जिसे आपको डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
इस तरह से आपका DSSSB TGT Vacancy 2025 के लिए आवेदन सफल हो जाएगा।
| DSSSB TGT Notification | Click Here |
| Apply Online | Click Here |
| Government Jobs Group | Join Now |
Conclusion
आज हमने अपने आर्टिकल में DSSSB TGT Recruitment 2025 से संबंधित संपूर्ण जानकारी आपको डिटेल्स के साथ दी हैं। अगर आपको किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए या फिर सरकारी नौकरी से संबंधित कोई भी जानकारी या फिर अपडेट चाहिए। तो आप हमारा Whatsapp और Telegram Group ज्वाइन कर सकते हैं। जहां आपको सरकारी नौकरियों से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी और अपडेट लगातार मिलती रहेगी।

Hello friends,
My name is Vishal Verma and I am a content writer with more than 6 years of experience in writing about government jobs, admit cards, exam results and other career updates. I write information for students and job seekers. I have completed my graduation and I am very passionate about writing. Writing is not just my job – I also enjoy it, especially when my writing helps someone else. My aim is only to share useful information in a way that everyone can easily understand. Thank you