BSUSC Lecturer Vacancy 2025 : अगली BSUSC वैकेंसी में 2000 पदों की संभावना, 500 बची सीटें शामिल होंगी

BSUSC Lecturer Vacancy 2025 : अगली BSUSC वैकेंसी में 2000 पदों की संभावना, 500 बची सीटें शामिल होंगी

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

BSUSC Lecturer Vacancy से जुड़ी हुई बहुत ही latest Update की जानकारी निकलकर सामने आ रही है। जिसमें शिक्षा विभाग की ओर से Lecturer Vacancy के तहत 2000 पदों को लेकर भर्ती होने वाली है। इस बार लेक्चरर वेकेंसी के अंतर्गत पिछली बची हुई 500 सीटों को भी जोड़ा जाएगा। जिससे मिलकर यह संख्या लगभग 2500 के आसपास जा सकता है। यह सारी जानकारी शिक्षा विभाग के सलाहकारों के माध्यम से बताई जा रही है।

BSUSC Lecturer Vacancy 2025 : अगली BSUSC वैकेंसी में 2000 पदों की संभावना, 500 बची सीटें शामिल होंगी
BSUSC Lecturer Vacancy 2025

आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको Lecturer Vacancy से जुड़ी हुए मामले की पूरी जानकारी देंगे। अगर आप भी लेक्चरर पद के लिए तैयारी कर रहे हैं। तो आपको लेक्चरर वैकेंसी से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट को जानना बहुत ही आवश्यक है। ताकि जैसे ही सभी प्रक्रियाएं संपूर्ण रूप से संपन्न हो तो आप भी लेक्चरर वेकेंसी के लिए अपना आवेदन कर सके।

BSUSC Lecturer Vacancy की 500 बची सीटें शामिल होगीं

BSUSC Lecturer Vacancy के अंतर्गत विश्वविद्यालय में अलग-अलग विषय संबंधित लेक्चरर के पदों की नियुक्ति का काम जारी है। जिनमें 44 विषयों पर इंटरव्यू प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 2982 लेक्चरर पद से संबंधित सिफारिश Bihar State University Service Commission (BSUSC) की तरफ से सरकार को भेजी जा चुकी है। लेकिन अभी भी विश्वविद्यालय में बहुत से ऐसे विषय पर विशेष पद खाली है।

जिनके लिए श्रेणी अनुकूल उम्मीदवार नहीं मिले हैं। जिनको लेकर भी आयोग की तरफ से सरकार को जानकारी दी गई है। ऐसे में 44 विषयों में अभी भी 451 भर्ती शेष रह गई है। जिसकी जानकारी भी आयोग की ओर से सरकार को दे दी गई है। ऐसे में अब यह शेष बचे हुए लेक्चरर पद को भी आने वाली 2000 पदों की लेक्चरर वैकेंसी के अंतर्गत शामिल कर जोड़ा जाएगा। इसके बाद लगभग 2500 के आसपास लेक्चरर भर्ती की जा सकती है।

Chairman of BSUSC Prof. Girish Kumar Chaudhary क्या कहते है?

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. गिरीश कुमार चौधरी ने बताया है कि कुछ विश्वविद्यालय के अंतर्गत इतिहास और कॉमर्स विषय संबंधित लेक्चरर के पदों की पूरी प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। जिनमें लगभग 428 पद शामिल है।

इतिहास और कॉमर्स विषय के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी तरह से संपन्न हो चुकी है। लेकिन अभी भी इन दो विषय के पदों की बहाली होना बाकी है। क्योंकि किसी विवाद के कारण मामला कोर्ट में अटक गया था। लेकिन अब जैसे ही मामला कोर्ट से विचाराधीन होने के बाद जो भी निर्देश दिए जाते हैं। उसके बाद जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिसमें लंबित पड़े हुए लेक्चरर भर्ती मामले से संबंधित परिणाम घोषित कर पदों की बहाली हो जाएगी।

Read Also – APSC Grade 4 Vacancy 2025 : लोक सेवा आयोग द्वारा ग्रुप 4 पदों पर भर्ती, 8वी 12वी पास योग्य

BSUSC Lecturer Vacancy 2025 Details

BSUSC अर्थात Bihar State University Service Commission एक ऐसा आयोग है। जो बिहार राज्य में विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाले लेक्चरर पद की भर्ती का आयोजन करवाता है। जिसमें यह बिहार राज्य में अलग-अलग यूनिवर्सिटिययों के तहत खाली पड़े हुए, अलग-अलग विषयों से संबंधित लेक्चरर पद की जानकारी लेता है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई को संपन्न करने के लिए पूरी तैयारी करता है।

शिक्षा विभाग की ओर से बिहार विश्वविद्यालय में काफी मात्रा में लेक्चरर के खाली पद हैं। जो अभी भी खाली पड़े हुए हैं। जिनको लेकर जानकारियां जुटा जा रही है। कुछ विश्वविद्यालय में जानकारियां एकत्रित कर BSUSC की ओर से सरकार को भेज दी गई है। ऐसे में शिक्षा विभाग की ओर से एक कड़े निर्देश दे दिए गए हैं कि जल्द से जल्द विश्वविद्यालय के अंतर्गत खाली पड़े हुए लेक्चरर के पदों की जानकारी दें। ताकि समय रहते ही लेक्चरर पदों की बहाली की जाए।

बॉटनी में 333 और जुलॉजी में 285 पदों पर होगा साक्षात्कार

बाॅटनी और जुलाॅजी संबंधित मामला भी कोर्ट में अटका हुआ है। जिसमें हरी झंडी मिलने के बाद जल्द से जल्द बॉटनी में 333 पदों पर जबकि जुलॉजी में 285 पदों साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कुछ ऐसे विषय जैसे की इतिहास और पुरातत्व विषयों को लेकर भी बहाली अभी होनी है। क्योंकि कुछ ऐसी जगह पर छापेमारी हुई थी। जिनमें अभ्यर्थी पकड़े गए थे। जहां पर वह फर्जी प्रमाण पत्र लेकर आए थे।

जिस कारण से कुछ समय के लिए भर्ती को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब आने वाले समय में यह फिर से शुरू की जाएगी। इसके अलावा 112 पद पर्यावरण विज्ञान विषय पर आधारित है। जिनको लेकर भी असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की नियुक्ति होने जा रही है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment