SSC Combined Graduate Level Kya Hai: कंबाइन ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा क्या हैं? और इसके लिए क्या शैक्षणिक योग्यता है

SSC Combined Graduate Level Kya Hai: कंबाइन ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा क्या हैं? और इसके लिए क्या शैक्षणिक योग्यता है

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

SSC Combined Graduate Level Kya Hai: भारत सरकार हर वर्ष SSC के माध्यम से कंबाइन ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षाओं का आयोजन करवाता है। जिसमें चयन उम्मीदवारों को भारत सरकार अपने सरकारी विभागों तथा मंत्रालयों में चयनित करता है। अगर आपका भी एक सरकारी और पक्की नौकरी पाने का सपना है। तो आप SSC के माध्यम से कंबाइन ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा देकर अपने सपने को साकार कर सकते हैं। 

SSC Combined Graduate Level Kya Hai: कंबाइन ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा क्या हैं? और इसके लिए क्या शैक्षणिक योग्यता है
SSC Combined Graduate Level Kya Hai

आज हम अपने इस आर्टिकल में SSC CGL से संबंधित जानकारी देंगे। SSC CGL क्या है? SSC CGL परीक्षा के लिए क्या दस्तावेज लगेंगे? वह सबसे महत्वपूर्ण बात SSC CGL परीक्षा पैटर्न क्या रहेगा? इन सब की जानकारी आर्टिकल में निम्नलिखित विस्तार पूर्वक दी गई है। जिसे आप पढ़कर प्राप्त कर सकते हैं तथा अपनी अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी पाने के सपने को साकार कर सकते हैं।

SSC Combined Graduate Level Kya Hai

SSC का मतलब Staff Selection Commission होता है। यह एक सरकारी संगठन है। जो कि भारत सरकार के अधीन आता है। इस संगठन का काम भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले विभाग तथा मंत्रालयों में कर्मचारी का चयन करना रहता है। जिसके लिए यह परीक्षाओं का आयोजन करवाता है।

SSC CGL एक राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा है, जिसमें पूरे भारत के ग्रेजुएशन स्तर के नौजवान शामिल होते हैं। यह एक प्रकार की सांझा परीक्षा होती है। जिसमें चयन उम्मीदवार को भारत सरकार के सरकारी विभाग तथा मंत्रालयों में नौकरी करने का अवसर मिलता है। 

इस परीक्षा में पास उम्मीदवार सरकारी अच्छे पदों पर तैनात होते हैं। जैसे की आयकर निरीक्षक, लेखाकार, लेखा परीक्षक, सहायक लेखा परीक्षक, वरिष्ठ लेखा परीक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि प्रकार के पद होते हैं।

SSC Combined Graduate Level Me Age Kitni Hoti Hai?

SSC CGL परीक्षा देने के लिए सभी उम्मीदवारों की आयु सीमा अलग-अलग होती है। जो की निम्नलिखित प्रकार है। 

सामान्य वर्ग से परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 32 वर्ष के अंतराल के बीच में होना अनिवार्य है। 

अन्य आरक्षित वर्ग जैसे अनुसूचित जाति  अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग से परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष होना चाहिए।

दिव्यांग अभ्यार्थी भी SSC CGL की परीक्षा देने के लिए पात्र माने जाते हैं। जिनकी अधिकतम आयु 40 वर्ष हो सकती है।

SSC Combined Graduate Level Me Education Kya Maangi jaati hai? 

SSC CGL परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित क्षेत्र योग्यता होना अनिवार्य है।

SSC CGL की परीक्षा देने के लिए सभी उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।

SSC CGL के अंतर्गत कुछ ऐसे पद है, जिनमें विशेष विषय के ऊपर ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।

SSC Combined Graduate Level Ki Salary kitni hoti hai?

SSC CGL की परीक्षा में चयन उम्मीदवार का सिलेक्शन भारत सरकार के विभाग तथा मंत्रालयों के अंतर्गत शामिल ग्रूप बी तथा ग्रूप सी की पोस्टों में किया जाता है। जोकि अलग-अलग पदों के अंतर्गत रह सकती हैं।

SSC CGL की परीक्षा पास उम्मीदवार का चयन ग्रूप बी में होता है।  तो उसका वेतनमान 35,400 रूपए से लेकर 1,12,400 रूपए तक हो सकता है।

SSC CGL की परीक्षा पास उम्मीदवार का चयन ग्रूप सी में होता है।  तो उसका वेतनमान 25,500 रूपए से लेकर 81,100 रूपए तक हो सकता है।

इसके अलावा चयन उम्मीदवार को भारत सरकार के द्वारा दिए जा रहे अन्य कर्मचारी जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जा सकती है।

SSC Combined Graduate Level Exam Pattern

SSC CGL परीक्षा को टियर-1 और टीयर-2 के तहत दिया जाता है। यह परीक्षा Computer Based Test (CBT) आधारित है।

टीयर-1 – SSC Combined Graduate Level की परीक्षा एक सांझा परीक्षा होती है। जो कि पूरे भारत में ग्रेजुएशन बेस के अंतर्गत आयोजन की जाती है। यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर वेस के आधार पर ली जाती है। जो की ऑनलाइन रहती है।

इस परीक्षा के अंतर्गत Mathematics, English Language, General Knowledge and Reasoning विषयों के ऊपर प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक विषय से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे।

इस तरह कुल मिलाकर 100 प्रश्न होंगे। जिनके लिए उम्मीदवार को 60 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में पास उम्मीदवार को मुख्य परीक्षा (टीयर-2) देने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

टीयर-2 – टीयर-2 की परीक्षा भी कंप्यूटर वेस के आधार पर ली जाती है। जो की ऑनलाइन रहती है। टीयर-2 परीक्षा में टियर-1 परीक्षा पास उम्मीदवार ही शामिल हो सकते हैं। टीयर-2 की परीक्षा में संबंधित पदों के अनुसार भाषाओं के अनुकूल परीक्षा ली जाती है। जिसमें अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान, सामाजिक शास्त्र, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान इत्यादि प्रकार के विषयों का प्रश्न पूछे जाते हैं। जिनके लिए उम्मीदवार को 120 मिनट का समय दिया जाता है।

टीयर-2 की परीक्षा के बाद उम्मीदवार के दस्तावेजों की जांच की जाती है। जो उम्मीदवार ने ऑनलाइन आवेदन फार्म भरते समय जमा किए होते हैं।

SSC Combined Graduate Level Ke Liye Kya Documents Chahiye?

  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र 
  • ईमेल आईडी 
  • हस्ताक्षर 
  • मोबाइल नंबर 
  • पैन कार्ड
  • अन्य जरूरी दस्तावेज आदि।

SSC Combined Graduate Level Ke Liye Kaise Kare Avedan?

SSC CGL की परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले तो https://ssc.gov.in/ आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा।

अब आप इस वेबसाइट के मुख्य होम पेज पर आ जाओगे। जहां पर आपको सबसे पहले तो खुद को रजिस्ट्रेशन करना है और एक आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना है।

इसके बाद आपको आईडी और पासवर्ड की मदद से खुद को लॉगिन कर लेना है। अब आपको स्क्रीन के ऊपर का लिंक दिखा देगा। जिस पर अपने क्लिक कर देना है। 

क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा। 

अब आपको इस आवेदन फार्म को अच्छी तरह पढ़ लेना है तथा सभी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।

अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है। इस तरह आपका SSC Combined Graduate Level Kya Hai के लिए आवेदन जमा हो जाएगा।

Conclusion

आज हमने अपने आर्टिकल में SSC Combined Graduate Level Kya Hai से संबंधित संपूर्ण जानकारी आपको डिटेल्स के साथ दी हैं। अगर आपको किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए या फिर सरकारी नौकरी से संबंधित कोई भी जानकारी या फिर अपडेट चाहिए। तो आप हमारा Whatsapp और Telegram Group ज्वाइन कर सकते हैं। जहां आपको सरकारी नौकरियों से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी और अपडेट लगातार मिलती रहेगी। 

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment